February 16, 2026

आखिर क्यों बंद नहीं हुआ सुलभ शौचालय के गंदे पानी का गड्ढा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट अंतर्गत एम पी टी चौराहे के पास मंदाकिनी घाट किनारे बने सुलभ शौचालय का मल मूत्र, गंदा पानी बहकर मंदाकिनी नदी में जा रहा है और घाट किनारे ही बनाए गए गड्ढे का गंदा पानी भी मां मंदाकिनी नदी में ही जाता है जिससे मंदाकिनी प्रदूषित हो रही है ,और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सुलभ शौचालय के बारे में हमारे द्वारा लगातार नगर परिषद सीएमओ विशाल सिंह को अवगत कराने के बाद शौचालय के बाहर खानापूर्ति करते हुए नाम मात्र का एक टैंक बना दिया गया और पहले से बना बड़ा सा गड्ढा पानी से भरा उसी स्थित में है। अब प्रश्न यह है कि एक बड़े सुलभ शौचालय का गंदा पानी और मल मूत्र एक छोटे से गड्ढे में कैसे स्टोर हो सकता है जबकि सभी तीर्थयात्री और स्थानीय लोग उसी शौचालय में जाते हैं। आखिरकार नगर परिषद सीएमओ सुलभ शौचालय का हल क्यों नहीं निकाल पा रहे हैं? जिससे कि मां मंदाकिनी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *