May 24, 2025

द कश्मीर फाइल्स’ को मिला दादा साहब बेस्ट फिल्म का अवार्ड

1 min read
Spread the love

मुंबई – विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फेस्टिवल 2023 में बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। या फिर बेस्ट फिल्म। आइए जानते हैं इस बार किसने यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

द कश्मीर फाइल्स’ बेस्ट फिल्म
इस बार के दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 (Dadasaheb Phalke Festival 2023) की खास बात ये है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसी मल्टी स्टारर फिल्म ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल दिखाया था। हालांकि इस फिल्म ने सुर्खियों के साथ ही साथ काफी आलोचना भी बटोरी थी। इस सब के बावजूद इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना गया है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस खबर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होने ने अवॉर्ड नाइट की फोटो और वीडियो को शेयर किया है। इस पुरस्कार को उन्होंने आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश की जनता को डेडिकेट किया है।

रणबीर कपूर के नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
साथ ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर की शानदार अदाकारी के लिए उन्हें भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। साथ ही अभिनेता वरुण धवन को भी फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

आलिया भट्ट ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का टैग
बात करे बेस्ट एक्ट्रेस की तो संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में गंगूबाई की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री आलिया भट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीता है।

किसे मिला कौन सा अवार्ड

1-RRR- फिल्म ऑफ द ईयर
2-द कश्मीर फाइल्स- बेस्ट फिल्म
3-रणबीर कपूर- बेस्ट एक्टर (ब्रह्मास्त्र पार्ट-1)
4-आलिया भट्ट- बेस्ट एक्ट्रेस (गंगूबाई काठियावाड़ी)
5-वरुण धवन- बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (भेड़िया)
6-श्रृषभ शेट्टी- बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर ( कांतारा)
7-अनुपम खेर- मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ( द कश्मीर फाइल्स)

शामिल हुए यह कलाकार
इसके साथ ही इस समारोह में रेखा, अनुपम खेर, वरुण धवन, रोनित रॉय, श्रेयस तलपड़े, आर बाल्की, साहिल खान, नतालिया बारुलिच, जयंतीलाल गडा, सचेत, परम्परा, विवेक अग्निहोत्री, ऋषभ शेट्टी और हरिहरन शामिल जैसे कई कलाकार शामिल थे।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *