February 14, 2026

चित्रकूट के राजाधिराज महाराज मत्यगजेंद नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र- भगवान राम की धर्म नगरी चित्रकूट में महाशिवरात्रि के दिन राजाधिराज महाराज मत्यगजेंद्र नाथ स्वामी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी ,बूढ़े, महिलाएं बच्चे सुबह से ही मां मंदाकिनी में स्नान कर शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मतगजेंन्द्रनाथ स्वामी की बराता को लेकर सभी भव्य तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। बराता सायं चार बजे से मतगजेंद्र नाथ मंदिर से निकाली जाएगी और वापस सांय 7 बजे आयेगी और बराता को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। बारात वापस आने के बाद चार प्रकार की आरती भी मंदिर में होगी उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed