December 14, 2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 75 वर्षीय वृद्ध ने 65 वर्षीय महिला से रचाया विवाह

1 min read

सतना – कहते हैं प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है,प्यार की कोई उम्र सीमा भी नहीं होती है। ऐसा ही मामला आज सतना जिले के जनपद रामनगर में देखने को मिला है जहां पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक 75 वर्षीय वृद्ध ने गांव की 65 वर्षीय महिला से विवाह कर ली। अब यह विवाह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जाने कहां का है यह रोचक मामला
बता दें कि मामला रामनगर जनपद के देवरी गांव का है। जहां पर 75 वर्षीय भगवानदीन और 65 वर्षीय मोहनिया बाई  एक ही गाँव मे रहते थे , पैरों से विकलांग भगवानदीन का विवाह हो चुका था लेकिन 10 साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था, लेकिन मोहनिया बाई का आज तक विवाह ही नही हुआ था, बुढापे में इनका कोई सुख दुख का साथी भी नही था, गाँव मे रहने के कारण दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। और जब इन्हें जनपद में मुख्य्मंत्री विवाह योजना में सामूहिक विवाह की जानकारी लगी तो इन्होंने इसमें शामिल होकर पूरी रीति रिवाज से  शादी कर ली। 75 वर्षीय भगवानदीन को ग्रामीणों ने गोद मे उठा कर अग्नि के फेरे लगवाए। विवाह संपन्न होने के बाद दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
आज सतना जिले के रामनगर में मुख्य मंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना मे 135 जोडो के विवाह समारोह में एक बुजुर्ग जोड़ा भी रहा शामिल , जो अब चर्चा के विषय बन गया है,  दरअसल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आज 75 वर्षीय भगवानदीन और 65 वर्षीय मोहनिया बाई का विवाह कराया गया और इस विवाह के गवाह हजारों लोगों के साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी थे। मंत्री की माने तो इस विवाह को सभी नियम कानून को ध्यान में रखकर किया गया है।

रामनगर के देवरी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का चौथेपन में प्यार परवान चढ़ा है। गाजे-बाजे के साथ उसने पूरे विधि-विधान से 65 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई। गुरुवार को जब यह जोड़ा सामूहिक विवाह कार्यकम पहुँचा तो लोग इन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि यह शादी सुन कर लोग हैरान भी हो रहे है।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *