February 15, 2026

चित्रकूट के शिव मंदिर मत्यगजेंद नाथ में बारात की तैयारियां हुई शुरू

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र- भगवान राम की धर्म नगरी चित्रकूट में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की बारात का आयोजन राम घाट स्थित मतगजेंन्द्रनाथ स्वामी के मंदिर में भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि भगवान शिव जी की बारात यात्रा कल सांय चार बजे से मतगजेंद्र नाथ मंदिर से निकाली जाएगी और वापस सांय 7 बजे आयेगी जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बारात वापस आने के बाद चार प्रकार की आरती भी मंदिर में होगी उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed