February 16, 2026

घर में घुसकर पिता- पुत्र के साथ सरपंच पति ने  की  मारपीट

1 min read
Spread the love

सतना – सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत लोहरौरा में सरपंच पति और उसके परिजनों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला सरपंच कुशलता रजक के बेटे सचिन ने पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंदी रहे रमेश रजक 36 वर्ष, को फोन कर घर आने के लिए कहा, मगर उसने इंकार कर दिया। तब आरोपी ने अपने पिता मुन्ना रजक, भाई सागर, साहिल, चाचा रामसजीवन और चचेरे भाई अंशुल के साथ रमेश के घर पर धावा बोल दिया और अंदर घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आए युवक के पिता बद्री रजक 65 वर्ष, से भी मारपीट की गई। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। तब पीड़ितों को थाने लाया गया, जहां उनकी शिकायत सुनने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *