November 13, 2026

कृषि यंत्रों की खरीद के लिए 40-50% तक दिए जा रहे अनुदान

1 min read
Spread the love

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाता है। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए लक्ष्य जारी किए जाते हैं। मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों को कृषि यंत्र पर अनुदान देने के लिए लक्ष्य जारी किए गए हैं। कृषि विभाग ने पावर वीडर, लेज़र लेंड लेवलर एवं विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड) के जिलेवार लक्ष्य जारी किये हैं। जारी लक्ष्यों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

राज्य के सभी वर्गों के किसान इन कृषि यंत्रों के लिए 12 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों की लॉटरी दिनांक 13 फरवरी 2023 निकाली जाएगी। सभी प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किसान भाई ऑनलाइन e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कर सकते हैं। किसान अधिक जानकारी के लिए अपने ज़िले के कृषि विभाग या कृषि यंत्री कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

भारत विमर्श भोपाल म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.