July 7, 2025

राहुल गांधी के नेतृत्व में अंतिम पड़ाव पर पहुंची यात्रा

1 min read
Spread the love

श्रीनगर – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की। राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सुबह 10:45 बजे यात्रा शुरू की।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं समेत कांग्रेस समर्थकों ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे भी दिखाई दिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। जहां लाल चौक पर राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे।
बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क भी जाएगी। जहां इस यात्रा का अंत होगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *