April 27, 2024

मकर संक्रांति के पर्व पर खूब बिका गन्ना लाई का लड्डू और गुड़ की जलेबी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मकर संक्रांति और लोहड़ी का पावन पर्व पूरे श्रृद्धा और विश्वाश से मनाया गया।इस दौरान क्षेत्रांतर गत चित्रकूर, सरभंगा और गुप्त गोदावरी जैसी पवित्र जगहों पर पहुंचे लाखों की संख्या में श्रृद्धालुओं द्वारा पवित्र नदियों, कुंडो में स्नान कर दान पुण्य किया गया।इसी क्रम में चित्रकूट के पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी में शनिवार मकर संक्रांति को परंपरागत रूप से मेला लगा।और हजारों की संख्या में लोग मेले में शामिल होने पहुंचे।मेले में महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ देखने को मिली।मेले में महिलाओं द्वारा जमकर खरीददारी की गई।विशेष रूप से मेले में गन्ना, लाई का लड्डू और गुड़ की जलेबी की खरीददारी आकर्षण का केंद्र रही।स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया वर्षों से यहां पर परंपरा गत रूप से मकर संक्रांति पर्व पर मेला लगता चला आ रहा है।और मेले में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.