July 5, 2025

गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

1 min read
Spread the love

सतना – गौरव दिवस 25 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पहली बार मनाए जाने वाले इस दिवस विशेष के उपलक्ष्य में यहां 4 दिनों तक विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। शहर में रोशनी भी होंगी और ख्यातिलब्ध सिंगर सुदेश भोसले के सुरों से सतना की शाम सजेगी।
महापौर योगेश ताम्रकार एवं कमिश्नर राजेश शाही ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 22 से 25 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 22 जनवरी को सुबह 7 बजे दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम से स्वच्छता संदेश के साथ प्लाग रन शुरू होगी। जबकि, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बॉलीवॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी, बैलून दौड़, शटल दौड़, रिले दौड़ और कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी एवं 23 और 24 जनवरी को अन्य कार्यक्रम होंगे एवम 25 जनवरी को नगर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन नगर निगम सतना की स्थापना हुई थी। इस दिन शहर के प्रमुख स्थानों एवं शासकीय परिसरों में रोशनी की जाएगी और शहर का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। महापौर ने अपील की है कि इस अवसर पर शहर के सभी घरों में एक – एक दीप जलाया जाए। नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी की शाम गीत संगीत से भी रोशन होगी। बॉलीवुड के – प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से बीटीआई मैदान में होगा ।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *