August 24, 2025

बाल अधिकार संरक्षण के अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकुट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय परिसर में  मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री दर्जा)द्रविंद मोरे के आगमन पर  कृषि संकाय के प्रोफेसर के के सिंह , विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता  प्रोफेसर आई पी त्रिपाठी , कृषि संकाय के एच ओ डी डाॅ एच एस कुशवाहा, डाॅ पवन सिरोठिया, डाॅ युस एस मिश्रा,  डाॅ एस एस सिंह, डाॅ वाय के सिंह, डाॅ उमेश कुमार शुक्ला द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत वंदन किया गया। भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख के प्रतिमा पर अध्यक्ष द्रविंद मोरे,  धर्मेंद्र बजाज,  गोपाल देराडी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (मालवा प्रांत ),  गोपाल राव, गौ संरक्षण एवं संवर्धन के द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद कृषि संकाय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविंद मोरे ने कहा फाईकस एक ऐसा पौधा है जो अधिक आक्सीजन पैदा करने वाला पौधा है जो मानव हित के लिए उपयोगी है तथा कृषि विधार्थीओ को संदेश दिया कि जीवन में पर्यावरण के साथ कभी भी छेड़छाड़ न करें तथा पर्यावरण को आत्म सात करें, जिससे अपने साथ अपनी आने वाली पीढ़ी को विकासशील देश की ओर से विकसित देश की तरफ बढ़ा सकें। धर्मेंद्र बजाज ने डॉ उमेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कृषि विधार्थी चंचलेश यदुवंशी एम एस सी (कृषि प्रसार), बी एस सी कृषि रिषभ रघुवंशी, सच्चिदानंद परमार, हरेंद्र गुर्जर,ओजस पाटीदार, दिव्यांश नायक, के द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक द्वारा बनाए गये इको बिक्स को पौधौ की सजावट के लिए प्रयोग किये गये कार्यो की सराहना कि,और प्लास्टिक पैकेट जीन्स को बोतल में बंद करने के सुरक्षित उपाय पर चर्चा कि जिससे हम आने वाले समय में अपनी धरा को सुरक्षित रख सकें।   गोपाल देराडी (पर्यावरण संरक्षण गतिविधि)  ने कहा कि अगर युवा विधार्थी ठान लें तो पर्यावरण को संरक्षित सुरक्षित एवं दीर्घायु बना सकता है जिससे आस पास का वातावरण प्रदुषण मुक्त हो सकता है। एवं कृषि विधार्थियों से अपने आस पास के क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आम जनमानस से आग्रह करें। कृषि प्रक्षेत्र पर भ्रमण के दौरान कृषि विधार्थी द्वारा लगाए गये प्रदर्शनी की  गोपाल राव (गौ संरक्षण एवं संवर्धन) ने भुरी भुरी प्रशंसा की,और कृषि छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि संकाय के सभी शिक्षको, कर्मचारी, एवं सभी कृषि विधार्थी उपस्थित रहें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed