July 8, 2025

विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने ‘बेशरम रंग’ को बताया रेप के लिए उकसाने वाला

1 min read
Spread the love

मुंबई – बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को आप जानते होंगे। वही ‘कश्मीर फाइल्स’ वाले। चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर थू-थू भी हो रही है। क्योंकि इन्होंने इस बार काम ही कुछ ऐसा किया है। लोग इनकी पुरानी बातें और पुरानी फिल्में खोद-खोदकर निकाल रहे हैं। हुआ ये है कि इन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें एक वीडियो अटैच्ड है। एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ चल रहा है और दूसरी तरफ एक 12-14 साल की लड़की कुछ बोल रही है। सॉरी। बोल नहीं रही, बल्कि उस गाने को ‘रेप के लिए उकसाने’ वाला बता रही है।
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- वॉर्निंग, ये वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है। मत देखिए अगर आप सेक्युलर हैं। 1 मिनट 56 सेकेंड वाले वीडियो में एक लड़की आती है और कहती है- नमस्ते अंकल, नमस्ते आंटी। मेरा नाम है लड़की। मैं ना आप कैमरा के पीछे वाले जादूगरों की बहुत बड़ी फैन हूं। डारेक्टर अंकल, प्रोड्यूसर आंटी…।’ इसके बाद वह ताली बजाती है और चेहरे पर कई सारे चोट के निशान दिखाई देते हैं। वह रोती है और डरी-सहमी सी दिखाई देती है। लड़की वीडियो में कहती है- इतनी अश्लीलता कहां से लाते हैं आप लोग? न मेरे शरीर की कोई रिस्पेक्ट, न मेरे मन का कोई मोल, बस गंदगी में लिपटे हुए निरर्थक शब्द और निर्वस्त्र दृश्य… इसे कहते हैं आप कंटेंट?

भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *