December 13, 2025

देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया बीजेपी में शामिल

1 min read

भोपाल ब्रेकिंग न्यूज- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को एक साल बचा है। ऐसे में कांग्रेस में नेताओं की एक्जिट शुरू हो गई है। सागर जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देवरी से विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने भाजपा में आमद दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बृज बिहारी पटेरिया ने 1998 में कांग्रेस के टिकट देवरी विधानसभा का चुनाव जीता था।

भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *