December 13, 2025

नाराज किसान ने SDM आवास का किया घेराव

नागौद – नागौद तहसील में धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त धांधली का मामला अभी शांत भी नही हुआ था। और अब अपनी धान लेकर धान खरीदी केंद्र मढ़ी पहुचे सैकड़ो किसानों का खरीदी केंद्र रातों रात बदले जाने से आक्रोशित किसान रविवार के दिन छुट्टी होने के बाद भी अनुविभागीय अधिकारी धीरेन्द्र सिंह के समक्ष अपनी समस्या सुनाने पहुचे लेकिन वह अपने आवास से रहे नदारत।
इस बात से नाराज किसानों ने उनके आवास का किया घेराव।
क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि सभी किसानों ने मढ़ी धान खरीदी केंद्र में धान बेचने हेतु लाट बुक किया था।
जिसके चलते किसान अपनी धान वाहनों में लाद मढ़ी गाव के धान खरीदी केंद्र में तौलाई का इंतजार कर रहे थे।
लेकिन किसानों का खरीदी केंद्र अब जसों कर दिया गया है। जब कि किसानों की लगभग 15 से 20 हजार क्यूंटल धान
धान खरीदी केंद्र मढ़ी में पड़ी हुई है और किस आधार पर रातों रात उनका खरीदी केंद्र बदला गया है।
इस बात से नाराज कृषक अपनी वेदना सुनाने  अनुविभागीय अधिकारी धीरेन्द्र सिंह के आवास पहुचे।
लेकिन नागौद एसडीएम मौके से हुए नदारत और आक्रोशित किसान उनके बंगले का किया घेराव और जम कर कर रहे है नारे बाजी।
और व्यस्थाएँ दुरुस्त कराने सतना कलेक्टर समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियो से कर रहे है मांग।

  अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *