April 28, 2024

छप्पर में सोए वृद्ध किसान की गला रेतकर हत्या

1 min read
Spread the love

मझगवां – मझगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिंडरा की नई बस्ती मोती पुरवा निवासी वृद्ध किसान 70 वर्षीय जमुना प्रसाद यादव पिता गंगा यादव की बीती रात्रि खेत की रखवारी के लिए खेत में बने छप्पर में सोते समय निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है।घटना क्रम के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के छोटे भाई के पुत्र रवि यादव द्वारा बताया गया कि नित्य की भांति बीती शाम जमुना प्रसाद यादव लगभग सात साढ़े सात बजे घर से खेतों की रखवारी हेतु खेत में बने छप्पर पर चले गए थे।सुबह समय से घर वापस न लौटने पर चाचा द्वारा खेत में जाकर देखा गया तो,खेत के छप्पर में जमुना प्रसाद यादव मृत अवस्था में पड़े हुए थे।एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन द्वारा बताया गया कि घटना स्थल पर FSL टीम को बुलवाकर जांच कराई गई है,साथ ही कुछ लोगों को संदेह के आधार पर चिन्हित किया गया है।शीघ्र ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.