July 10, 2025

जीत के बाद राहुल गांधी ने जनता का किया धन्यवाद

1 min read
Spread the love

हिमाचल – हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिलती दिख रही थीं और हुआ भी वैसा ही। नतीजों में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 40 सीटें अपने नाम कीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय
विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद इस जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। वीरवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के कार्यकर्ताओं से फोन पर की थुनाग में बात की। उन्होंने सबसे अधिक वोट का मार्जिन देने के लिए सभी सराज के लोगों का आभार जताया। साथ ही घर आकर खुशी मनाने की बात कही।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *