May 21, 2025

पं. रामकिंकर महराज की जयंती पर जुटे श्रद्धालु

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र- विख्यात कथाकार पं. रामकिंकर महराज की जयंती समारोह का आयोजन धर्मनगरी के तुलसी मार्ग स्थित रामकिंकर कुटीर में शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन रामचरित मानस का संगीतबद्ध नवान्ह पाठ का आयोजन किया गया।

धर्मनगरी में कथाकार की जयंती पर 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक गया है। समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन नवान्ह पाठ की शुरुआत की
गई। आज 30 अक्तूबर को वैदिक पूजन, अभिषेक आरती होगी। रात आठ बजे से विद्वजन रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रमुख यजमान जयनारायण अग्रवाल ने बताया कि पं. रामकिंकर महराज को चित्रकूट तीर्थ स्थल सबसे अधिक प्रिय था। वह सबसे अधिक यहीं विश्राम करते थे। इसलिए उनकी याद में यहां पर कुटी का निर्माण कराया

कार्यक्रम में सत्यनारायण सिंहानिया, श्रीपुरूषोत्तम सिंहानिया, ओम प्रकाश सिंघानिया, विष्णु त्रिपाठी, विनीता त्रिपाठी, नंदिता आदि मौजूद रहे।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *