November 23, 2026

लिपिक कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

सतना – मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालमीक शुक्ला ने लिपिक संवर्गों की दीर्घकालिक लंबित वेतन विसंगति समेत कई मांगों के निराकरण करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंप कर समस्या समाधान किए जाने की मांग की है। श्री शुक्ला ने ज्ञापन में बताया कि अनुकंपा नियुक्ति से नियुक्त सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सीपीसीटी परीक्षा से मुक्त रखा जाए। सहायक ग्रेड-3 को समान कार्य के आधार पर डाटा इंट्री ऑपरेटर के समान ग्रेड पे दी जाए तथा 2005 के बाद नियुक्त सहायक ग्रेड-3 को पुरानी पेंशन लागू की जाए। इसके अलावा प्रदेश के समस्त लिपिकों को मंत्रालय के लिपिकों के समकक्ष समयमान वेतनमान दिए जाने और लिपिकों के संबंध में रमेश चंद्र सर्मा समिति की अनुशंसाएं लागू किए जाने की मांग की है।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.