November 11, 2026

महिला के साथ हुए।अमानवीय प्रताड़ना को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

सतना – जिले के मैहर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक महिला के साथ हुए अमानवीय प्रताड़ना को लेकर साहू समाज लामबंद हो गया , और आज जिला मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया ।और एक समाज विशेष के कुछ कथित अपराधी की दबंगई को रोकने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन शौपा ,दरअसल शनिवार की रात उर्मिला साहू नाम की महिला के साथ न केवल मारपीट की गई थी बल्कि समाज विशेष के आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगो ने महिला को अर्ध नग्न कर गांव में जुलूस निकाला था ।महिला की स्थित गंभीर बनी हुई है ,हालकि इस मामले ने अब तक चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

सतना जिले के जरियारी गांव की महिला सरपंच ललिता बौध्द के साथ ग्राम सभा मे कुछ दिन पूर्व हमला हुया था और जिले में राजनीति गर्म हुई थी और अब खैरा गांव में महिला को दी गई अमानवीय प्रताड़ना की बजह से एक बार फिर राजनीति गर्म हो चुकी ,दोनो मामले तूल पकड़ रहे ।आज
मैहर के खैरा गांव में महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर साहू समाज आक्रोशित है और घटना के विरोध में साहू समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुच कर प्रदर्शन किया। ,बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुचे जिला मुख्यालय पहुचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन शौपा और , गेट पर धरना दिया समाज के लोगो की मांग थी कि ,आरोपियो की संख्त से सख्त कार्यवाही हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाय ।सामाज का आरोप है कि आरोपी रसूकदार दबंग है और अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे । दरअसल , शनिवार की रात गांव के ही दबंगो ने साहू सामाज की महिला के साथ जमकर मारपीट की थी और , महिला को अर्ध नग्न कर गाँव मे जुलूश निकाला था ।हालकि पुलिस इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषि पटेल को कल रात ही गिरफ्तार किया जबकि चार अन्य लोगो को आज गिरफ्तार किया है ।बांकी अन्य आरोपियो को चिन्हित कर पुलिस तीम गिरफ्तारी के प्रयास में है ।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.