November 11, 2026

ग्रामोदय कैम्पस में माँ दुर्गा का पूजन -अर्चन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- नवरात्रि के पर्व पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के मुख्यालय परिसर और कृषि परिसर में विद्यार्थियों द्वारा स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिये भक्तों की भीड़ बढ़ रही है।कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने आज प्रातः काल कृषि कैम्पस के देवी प्रतिमा की आरती की और संध्या काल आरती मुख्यालय परिसर की प्रतिमा की। कुलपति प्रो मिश्रा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना, पूजा, अर्चना व हवन से भक्तों में नवीन ऊर्जा का संचार होता है।कृषि परिसर के देवी पंडाल के प्रमुख पंकज जाट, छात्र कृषि संकाय और मुख्यालय परिसर के देवी पंडाल के प्रमुख मोहित द्विवेदी, छात्र विज्ञान व पर्यावरण संकाय ने बताया कि माँ दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए ग्रामोदय परिवार के साथ ही आसपास के भक्त गण दर्शन के लिए प्रत्येक दिन आते हैं। कुलपति के निजी सहायक डॉ जे पी तिवारी आज कृषि परिसर स्थित देवी पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.