March 28, 2026

दबंगों द्वारा रोडपर किया गया अवैध कब्जा , ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

1 min read
Spread the love

सतना – ग्राम पंचायत कंदवा ,विकासखंड रामपुर बघेलान मैं दबंगों द्वारा रोड पर अवैध कब्जा कर ग्रामीणों को रास्ता रोक दिया है जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है और गांव के लोग परेशान हो रहे हैं गांव वालों का कहना है कि दबंगों ने रोड पर कब्जा कर सबका आना जाना बंद कर दिया हैं ।मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं वही गांव की जो अन्य सड़कें हैं वह भी गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है अगर गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे चारपाई में लेकर जाना पड़ता है क्योंकि वहां ना तो एंबुलेंस आ सकती है और ना 108 गाड़ी जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर रोड से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की हैं।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *