February 11, 2026

दरवाजे में बैठे दो लोगों को ट्रैक्टर ने रौंदा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र –  राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौत और एक घायल हो गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। बता दें कि राजापुर थाना क्षेत्र के सोती पुरवा मे निवासी प्रेम चंद्र पुत्र अवसर दिन अपने साथी शंकर पुत्र राजकुमार के साथ दरवाजे पर बैठा था। पुरवा के अंदर से अनियंत्रित ट्रैक्टर आया और दोनों व्यक्तियों को रौंद दिया। प्रेमचंद के भतीजे बद्री ने बताया कि छोटी पुरवा से ट्रैक्टर मेन रोड राजापुर की ओर जा रहा था। बैठे दोनों को लोन दिया जिसमें प्रेमचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमचंद के दो लड़का और दो लड़के थे यह कृषि कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शंकर पुत्र राजकुमार बुरी तरह घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वही इलाज चल रहा है। इस संबंध में राजापुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ लिया गया है। एक्सीडेंट ट्रैक्टर ड्राइवर सिकंदर खान पुत्र अलाउद्दीन खान घायल हो गया है। जिसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *