May 2, 2024

टेढी पतवनिया में कृषक संगोष्ठी हुई

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में   महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के  कुलपति  प्रो भरत मिश्रा की प्रेरणा एवम  संकायाध्यक्ष प्रो डी पी राय के  नेतृत्व में विभागाध्यक्ष फसल विज्ञान विभाग  डा. सुधाकर प्रसाद मिश्रा तथा वैज्ञानिक सलाहकार समिति सदस्य डा. नारेंद्र प्रताप सिंह एवम कृषि संकाय के छात्र -छात्राएं और चयनित किसानों के साथ रवी सीजन हेतु अलसी के बीज अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के ट्रॉयल के लिए किसानों का चयन एवम् कृषक गोष्ठी की गई। वैज्ञानिक समूह ने  अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन( एफ एल  डी) तिल के बीज प्राप्त किए हुए किसानों के खेत खेत जाकर  फसल का अवलोकन भी किया। किसानों की तिल से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त् कर उनका समाधान भी दिया गया। तिल फसल की उत्पादकता अच्छी होने से किसान बहुत खुश थे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.