February 18, 2026

पत्नी ने पानी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश

1 min read
Spread the love

सतना- मैहर कस्बे में महिला प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहा पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुल से नीचे छलांग लगा थी, दोनो के बीच विवाद हो रहा था और पत्नी ने पुल के ऊपर से पानी मे कूद गई। कुछ ही देर में पति भी पानी मे कूद गया और पत्नी को पीटते हुए घसीटते पानी से बाहर निकाला.

सतना जिले के मैहर देवी चौकी अंतर्गत पुलघटा इलाके के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब देवी जी चौकी के हनुमाना टोला निवासी अनुपा कोल उम्र 22 वर्ष पति दीपू कोल उम्र 25 वर्ष नाले के पुल से कूदकर पत्नी ने अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पति भी पत्नी को बचाने के लिए तालाब में कूद गया,
जिसे देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी का वीडियो मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया, और अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है, पति पत्नी को बचाते समय उसे नाले से बाहर ले जा रहा है और जब पत्नी आनाकानी करने लगी तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, घंटो तक यह कारनामा चलता रहा.

जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ है उसके बाद नाराज पत्नी ताल में कूदकर अपनी जान देने का प्रयास कर रही थी, जिसके बाद पति ने उसे बचा लिया, जानकारी मिलते ही देवी जी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, दोनों पति पत्नी को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई, दोनों पति पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है, हालांकि दोनों पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *