December 13, 2025

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे सतना ,सतना सांसद और पूर्व विधायक की माता श्री को दी श्रधांजलि

सतना – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ बुधवार शाम अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे। हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से से उतरने के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीधे रीवा रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद गणेश सिंह की माता के त्रयोदशी संस्कार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सतना के पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के निवास पहुंचे। जहां पर पूर्व विधायक के छोटे भाई के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद श्री चौहान और श्री शर्मा हेलीकॉप्टर से वापस खजुराहो के लिए रवाना हो गए।

हवाई पट्टी पर किया गया स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का हवाई पट्टी में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों प्रमुख लोगों में प्रदेश के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा
जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी,म.प्र. पिछड़ावर्ग आयोग के पूर्व सदस्य
लक्ष्मी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह, ननि अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह,कामता पाण्डेय, श्यामलाल गुप्ता सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *