July 24, 2025

लेखन प्रतियोगिता कार्यशाला सम्पन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में “सुभाष-स्वराज-सरकार ” विषय पर भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सम्मिलित हुए सभी शिक्षकों और छात्रों का कार्य शाला के संयोजक डॉक्टर देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा स्वागत किया गया और शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी गयी. ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर अमरजीत सिंह ने उपस्थित छात्रों को  शोध पत्र  लिखने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा उन्हें इसके लाभ बताये . प्रतियोगिता के नियम एवं पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी विश्वविद्यालय के शोध छात्र एवं भारतीय शिक्षण मंडल के तेलन्गाना प्रान्त के विस्तारक रहे दिग्विजय सिंह ने दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं  के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर शिक्षकों द्वारा दिए गए। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर जय शंकंर मिश्र, इंजीनियर अश्वनी दुग्गल एवं इंजीनियर राजेश सिन्हा उपस्थित रहे।  कार्यशाला के संयोजक डॉक्टर देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा  धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed