November 23, 2026

मुख्यमंत्री के आने से पहले सड़कों की मलहम पट्टी शुरू

1 min read
Spread the love

चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना सिद्धा पहाड़ और चित्रकूट में आने से पहले ही सड़कों की मलहम पट्टी पी डब्लू डी के द्वारा मरम्मत करना जोर पकड़ लिया है सड़को के गड्ढों में मिट्टी डाल का बराबर किया जा रहा है। धर्म नगरी में किसी वीआईपी के आते ही चित्रकूट में विशेष तैयारियां जोर पकड़ लेती हैं और सड़को में बैठे आवारा पशु भी देखने के लिए नहीं मिलेंगे। यह किसी वी आई पी के रुकने तक रहता है उसके बाद तो मामा की मिनी स्मार्ट सिटी का रूप देखने को मिलता
है। इससे पहले किसी आलाधिकारियों को चित्रकूट की सड़कों के गड्ढे नजर नहीं आते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जब जब आते हैं एक नई घोषणा कर के ही जाते हैं लेकिन कोई भी घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी। अब क्या चित्रकूट आगमन पर एक और नई सौगात दे कर जायेंगे या फिर इसी मिनी स्मार्ट सिटी का सपना देखते रहेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.