November 18, 2026

तीजा पर्व महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के मनाया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – कल तीजा पर्व महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए 107 जन्म लिए थे। हरियाली तीज के ही दिन माता पार्वती ने कठोर तप किया था और इसी से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन स्त्रियां माता पार्वती जी और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तो वहीं कुंवारी लड़कियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। 18 व्रत को करने से मां पार्वती प्रसन्न होकर व्रत रखने वाली महिलाओं के पतियों को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देती हैं।
हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। हरतालिका तीज का के दिन को सुहागिन स्त्रियों के लिए विशेष माना जाता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.