December 13, 2025

कवड़ियों के बोलबम नारे से गुंजायमान हुआ सतना

1 min read

सतना- में सावन सोमवार के मौके पर सतना कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सतना कांवण यात्रा के दौरान निर्मित हुए धार्मिक माहौल ने सतना शहर को धार्मिक कंग में रंग दिया। कांवड़ियों के बोलबम के गगनभेदी जयकारों से सतना गुंजायमान रहा। पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के आयोजकत्व में सतना कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सतना जिले के कोने कोने से तथा विभिन्न अंचलों से तैयार होकर पहुंची भव्य झांकीयां कांवड़ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शिव शंकर और पार्वती मैया के स्वरूप में कलाकारों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग में शिव पार्वती नृत्य का प्रदर्शन किया ।सतना कांवड़ यात्रा का आरम्भ सुभाष पार्क मैदान से हुआ जो बाजार के विभिन्न मार्गों में स्थित देवालयों में जल अर्पण करते हुए शहर के हृदय स्थल पर सतना के पालनहार जगतदेव तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां सभी कांवड़ियों ने जल अर्पित किया। कांवड़ यात्रा के जगतदेव तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी समेत कांवड़ियों ने शिवलिंग का रूद्राभिषेक कर सतना वासियों के लिए मंगलकामना की। सतना कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से महंत महंत पीयूसदास जी महाराज,पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, सतीश शर्मा, रामावतार चमड़िया,के के त्रिपाठी, राज नारायण तिवारी राजा,बालकृष्ण शुक्ला बेटा,सूर्यपाल सिंह, सौभाग्य केशरी,संजय तीर्थवानी,कार्तिकेय मिश्रा, संजय गर्ग, संजय कापड़ी, वेदांती त्रिपाठी, देवेंद्र पाण्डेय, वाल्मीक मल्लाह,कमल वाल्मीक,राजेंद्र दाहिया, निधि गोपील गुप्ता,सहित हजारों की संख्या में श्रृद्धालु यात्रा में सम्मिलित रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *