August 20, 2026

फिल्म लाल सिंह चड्ढा का हो रहा जमकर विरोध

1 min read
Spread the love

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बायकॉट हो रहा है। कई लोगों द्वारा इस फिल्म को न देखने की अपील की जा रही है, जिस पर आमिर खान अपना रिएक्शन दे चुके हैं और अब ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बायकॉट क्यों हो रहा है? साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि बायकॉट की जो परंपरा चल रही है वह सही है। मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो की शुरुआत में ‘लाल सिंह चड्ढा’ के विरोध में बोल रहे लोगों की कुछ क्लिप लगाई है, जिसमें हर किसी ने फिल्म न देखने की बात की है। इसके बाद अभिनेता ने बताया कि वह फिल्म के बायकॉट में नहीं जाना चाहते हैं। वह फिल्म अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं और कुछ शिक्षा भी पाते हैं, जो वर्षों से हो रहा है। लेकिन विरोध किस बात का। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में छवि बहुत जरूरी है और अगर आपने उस छवि को खराब किया। आप कोई गैर जिम्मेदार हरकत कर देते हैं या फिर कुछ और। तो आपकी छवि गिर जाती है, जिससे लोग भड़क जाते हैं।
इसके आगे मुकेश खन्ना आमिर खान के उस बयान की बात करते हैं, जिसमें अभिनेता ने कहा था कि अब उनकी पत्नी को देश में डर लगने लगा है। इसी बयान पर आज भी लोग भड़के हुए हैं। मुकेश खन्ना ने आमिर के इस बयान पर कहा कि आमिर खान ने एक बचकानी बात कह दी थी कि मेरी पत्नी ने रात को कहा था कि हम इस देश से खुश नहीं है। आमिर की इन बातों पर देश ने कहा था कि जाएं और पाकिस्तान में रहे। लोगों की ये प्रतिक्रिया आम है। मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि मैं हमेशा से कहता हूं कि फिल्म को देखें बगैर बहिष्कार मत करो। लेकिन मैं महसूस कर रहा हूं कि हमारा हिंदू समाज अब जाग रहा है। हमने कभी अपने धर्म को सीरियसली नहीं लिया। इस मौके पर अब ऐसे लोगों का विरोध हो रहा है, जिनका आज तक नहीं हुआ। इस स्थिति को देखकर दूसरे धर्म के लोग कह रहे हैं कि हिंदू लोग सांप्रदायिक क्यों हो रहे हैं। हिंदू करता है तो सांप्रदायिक। दूसरा करता है तो नहीं। ये कोई बात नहीं है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed