February 18, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवाओं की हुई मौत, वही दो की हालत गंभीर

1 min read
Spread the love

नागौद – गाज गिरने के कारण 3 युवाओं की मौत हो गई है, मरने वालों में 2 नाबालिक लडकिया व 1 नाबालिक लड़का सामिल है, वहीं अन्य 2 की हालत गंभीर बनी हुई है,

मामला नागौद थाना अन्तर्गत पोंडी-पतौरा गाव का है जहां सगरा तालाब के पास रमाकांत द्विवेदी के खेत मे मजदूर धान लगा रहे थे, तभी वह मजदूर युवा आकाशीय बिजली की चपेट में गए, जिन्हें प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया वही 2 की हालात गंभीर बनी हुई है, मृतकों के नाम अंजना यादव, प्राची यादव व राजकरण कुशवाहा बताये जा रहे है, वही कल्पना यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, अकासीय विजली का प्रकोप इतना ज्यादा था कि खेत मे धान लगा रहे युवक युवतियों के अलावा पेड़ में बैठे कई पक्षियों की भी मौत हो गई।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *