गुजरात से सतना आए 1 लाख 99 हजार तिरंगा झंडा रिजेक्ट, वापस भेजे गए
1 min read
सतना, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर -घर तिरंगा अभियान के लिए गुजरात के अहमदाबाद से यहां भेजे गए 1 लाख 99 हजार राष्ट्रीय ध्वज अमानक पाए जाने पर रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इन्हें वापस भेजा जा रहा है। अमानक पाए गए सभी राष्ट्रीय ध्वज कलेक्ट्रेट के मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। गौरतलब है, राष्ट्रीय भावना के विकास के मकसद से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच 5 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। पहले घर-घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रस्तावित था। कतिपय अपरिहार्य कारणों में कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। राष्ट्रीय ध्वजों के अमानक निकल जाने के बाद जिले में स्थानीय स्तर पर तिरंगा निर्माण का लक्ष्य 3 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गया है। उल्लेखनीय है, इससे पहले जिले के स्व सहायता समूहों को 2 लाख तिरंगों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। जिले के कुल 419 स्व सहायता समूहों की 1500 महिलाएं तिरंगा निर्माण में लगी हुई हैं। जिनमें से 379 ग्रामीण स्वसहायता समूह की 100 महिलाएं और शहरी क्षेत्र में 40 स्वसहायता समूहों की 400 महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में योगदान दे रही हैं।
आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०