November 22, 2026

हरियाली अमावस्या में लाखों श्रद्धालु पहुंचे धर्म नगरी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में सावन माह और हरियाली अमावस्या मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे धर्म नगरी। कोरोना काल के बाद पहली बार अमावस्या में इस तरह श्रद्धालुओं की अपार भीड़ नजर आई है। रामघाट से लेकर भगवान कामता नाथ दरबार व परिक्रमा मार्ग भीड़ खचाखच भरी हुई है। जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से सुरक्ष इंतजाम भी कम पड़ गए। सीतापुर, पीलीकोठी, नयागांव, रजौला, हनुमान धारा, राम शैय्या आदि जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी हुई है।
साथ ही हरियाली अमावस्या को लेकर मझगवां एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने सुरक्षा को लेकर बताया है की हमारे द्वारा पहले से सभी व्यवस्थाएं की गई थी जिससे की आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधाएं न हो।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.