ग्रामोदय कर्मचारी का पुत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट बना।
1 min read
चित्रकूट- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारी पुत्र अमन सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी ए) की फाइनल परीक्षा पास कर लिया है। ग्रामोदय परिवार के लोगों ने अमन को मिली इस सफलता के लिए बधाई दी है।
ज्ञातव्य है कि अमन के पिता देवेन्द्र सिंह , महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रीशियन पद पर पदस्थ हैं।
अमन ने कक्षा 1 से 12वी तक की पढ़ाई सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय उच्चतर विद्यालय, चित्रकूट से की है।। इसके बाद वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया, (आई सी ए आई) कानपुर में वर्ष 2016 में प्रवेश लिया। कठिन परिश्रम से अध्ययन , इंटर्नशिप आदि समस्त परीक्षाओं को उत्तीर्ण करते हुए जुलाई 2022 में फाइनल परीक्षा पास कर लिया है।
अमन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया है। अमन ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्राप्त शिक्षा और संस्कार के चलते ही सी ए की पढ़ाई में बहुत मदद मिली। समय समय पर जब भी चित्रकूट आना होता तो गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करता था।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०