December 13, 2025

नगर निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों का काटा एक दिन का वेतन

1 min read

सतना- नगर निगम कार्यालय में आज नगर निगम कमिश्नर राजेश शाही ने किया औचक निरीक्षण ,आज नगर निगम कमिश्नर अचानक निगम कार्यालय के जन्म मृत्यु शाखा में पँहुचे और लोगो की भीड़ देख कर नाराज होते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई और पेंडिंग काम को लेकर भी जन्म मृत्यु शाखा के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने को कहा और सख्त हिदायत देते हुए कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की बात कही वही कमिश्नर राजेश शाही को नाराज देख कर्मचारियों की बोलती बंद नजर आई।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *