March 28, 2026

नजीराबाद में मिला अज्ञात युवक का शव

1 min read
Spread the love

सतना- सिटी कोतवाली थाना इलाके के नजीराबाद में सोमवार की रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई युवक का शव हनुमान मंदिर के पास पढ़ा था मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंच गया बताया गया है कि पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव का पहचान करने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर पाया बताया गया कि मृत युवक सफेद रंग की बनियान और नीले रंग का लोबर पहने हुए था उम्र 35 से 40 वर्ष बीच हो सकती है पुलिस को पता चला है कि सोमवार की दोपहर में मृतक के जैसा दिखने वाला एक युवक बाजार क्षेत्र में घूम रहा था वह आने जाने वाले लोगों को परेशान करता देखा गया था युवक की हरकत से लोगों ने मान लिया था कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा कर शिनाख्तगी की कोशिश में जुटी है।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *