नगर परिषद चुनाव में लगाई गई ड्यूटी
1 min read
चित्रकूट – नगरीय निकाय के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में नगर पंचायत चित्रकूट में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के प्रावधानों के पालनार्य विभिन्न विभागों से निम्नानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है जिसमे आशीष वरकड़े सब इंस्पेक्टर थाना चित्रकूट,सत्य नारायण पाण्डेय, परिक्षेत्र सहायक वन विभाग चित्रकूट
आशीष सिंह हल्का पटवारी कामता तहसील मझगवां, प्रभात सिंह गहरवार अतिक्रमण प्रभारी नगर पंचायत चित्रकूट, किस्मत गर्ग टाइम कीपर लोक निर्माण विभाग चित्रकूट,रमापति शुक्ला एमपीईबी चित्रकूट।
उपरोक्तानुसार अधिकारी/कर्मचारी 01 दिवस (24 घंटे) के अंदर नगर पंचायत अंतर्गत संपति विरूपण के विरुद्ध संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के प्रावधानानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कर अधोहस्ताक्षरी को प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंगे।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०