September 29, 2026

शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाई तिजोरी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके पुरानी बाजार चौक के पास स्थित सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी पार कर दी । घटना की जानकारी होते ही एसपी अतुल शर्मा सीओ शीतला प्रसाद पांडे और कोतवाल राजीव कुमार सिंह डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
सर्राफा व्यापारी सुनील सोहने की दुकान पुरानी बाजार चौक के पास स्थित है व्यापारी ने बताया कि गुरुवार की रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर के घर गए थे। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने बताया कि उनकी दुकान का शटर नीचे का हिस्सा कटा और कुछ उठा हुआ है। जिस पर वह दुकान पहुंचे और जब शटर उठाकर अंदर देखा तो होश उड़ गए उनकी दुकान में रखी तिजोरी ही गायब मिली इसके अलावा कुछ और सामग्री भी चोरों ने पार कर दी थी। दुकानदार के अनुसार तिजोरी में 25 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना सहित
लगभग 40 से 50 लाख के जेवरात होने की संभावना है।जिसकी पूरी जानकारी अभी और विस्तार से की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से भी चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सुभाष चन्द्र बायरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ ०प्र ०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.