May 28, 2025

डॉ कुसुम सिंह का साप्ताहिक मॉरीशस प्रवास सुनिश्चित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- जन -जन के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की वनवास भूमि चित्रकूट में भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख द्वारा परिकल्पित व देश के पहले ग्रामीण विश्वविद्यालय के रुप में स्थापित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष कुसुम सिंह 8 से 14मई 2022 तक मॉरीशस में प्रवास करेंगी।इस दौरान डॉ सिंह भारत – मॉरीशस सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना विशिष्ट व्याख्यान देंगी। साथ ही डॉ सिंह हिंदी प्रचारिणी सभा,मॉरिशस में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संस्कृति से संदर्भित विषय पर भी वक्तव्य देंगी। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता के लिए ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा द्वारा विश्वविद्यालय की ओर से सहर्ष विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।
डॉ कुसुम सिंह को मिले इस अवसर ग्रामोदय परिवार में बड़ी प्रसन्नता है।विश्वविद्यालय स्टाफ डॉ सिंह को इसके लिए हार्दिक बधाई दे रहा है।

साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था मुंबई तथा हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत – मॉरीशस सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रो प्रदीप कुमार सिंह ने डॉ सिंह को ससम्मान आमंत्रित करते हुए सूचित किया है कि वे 9 मई को महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट मॉरीशस, 10 मई को हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस, 11 मई को विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस व 13 मई को भारत मॉरीशस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की विषय विशेषज्ञ और वक्ता होगी। आयोजक संस्था ने प्रेषित पत्र में भारत से 27 हिन्दी के विद्द्वानो को जाने का उल्लेख किया गया है, जिनमे डॉ कुसुम सिंह के श्रीमान राधेश्याम सिंह , वनारस भी शामिल है। अपनी विदेश यात्रा की पुष्टि करते हुए डॉ सिंह ने बताया कि वे 07 मई को इस भारतीय दल के साथ वे सपरिवार मॉरीशस एयर लिमिटेड की फ्लाइट द्वारा मुंबई से मॉरीशस के लिए प्रस्थान करेगी।डॉ सिंह हिंदी विभागाध्यक्ष के साथ साथ उपकुलसचिव (अकादमी) के दायित्व का भी निर्वहन कर रही हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *