February 18, 2026
Spread the love

भोपाल– केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह 10:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे । और सुबह 11बजे CAPT में अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे।
उसके बाद गृहमंत्री शाह 2:30 बजे जंबूरी मैदान भोपाल में वन समितियों के सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.35 बजे से शिवाजी नगर से रोड शो करते हुए शाम 5.05 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6.45 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के पूरे एक दिवसीय भोपाल प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह,डीजीपी, सुधीर सक्सेना, कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत 10 लोग उनके साथ रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का दोपहर भोज मुख्यमंत्री निवास में रहेगा।
दोपहर भोज में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री और मध्यप्रदेश से भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री व राज्य मंत्री शामिल होंगे।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *