March 29, 2024

सामाजिक सद्भाव एवं समरसता की मिशाल बनी श्री रामनवमी शोभायात्रा

1 min read
Spread the love

सतना- हिंदू पर्व समन्वय समिति के आह्वान पर संपूर्ण जिले से आए राम भक्त। श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा शहर
सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति सतना के तत्वावधान एवं नगर के सभी सामाजिक- व्यावसायिक- राजनीतिक- जाति- बिरादरी संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विगत 18 वर्षों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा ने इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर दिए।
विगत 2 वर्षों के अंतराल पश्चात आयोजित शोभायात्रा में नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए रामभक्तों ने प्रभु श्रीराम के दिव्य रथ पर पुष्प वर्षा की एवं शोभायात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों, संत समाज, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति का भरपूर स्वागत किया। 100 से अधिक झाँकियाँ रही शामिल पूजन एवं माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर में हुआ भरपूर स्वागत।
हिंदू पर्व समन्वय समिति की शोभायात्रा नगर में सामाजिक सद्भाव एवं समरसता की मिसाल कायम कर दी। प्रभु श्री राम के रथ के साथ हजारों लोग जाति- वर्ग भेद भुलाते हुए एक साथ शामिल हुए। श्री रामनवमी शोभा यात्रा के स्वागत के लिए संपूर्ण शोभा यात्रा मार्ग में भगवा ध्वज सहित विशाल तोरण द्वार बने थे। सभी चौराहों में व्यवसायियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भरपूर स्वागत किया गया। अनेक सेवाभावी एवं व्यवसायिक संस्थानों द्वारा जहां जगह-जगह स्टाल लगाकर पेयजल, शिकंजी, शरबत, जलजीरा, मिष्ठान,खिचड़ी चाय- काफी से स्वागत किया गया।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.