July 27, 2025

अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी ने की प्रेसवार्ता

1 min read
Spread the love

सतना- अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए धीरज दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू क्रांति पार्टी भारतीय संसद एवं सभी राज्य विधानसभाओं में निर्धारित शपथ देकर अपने श्रम के बदल पारिश्रमिक प्राप्त करने वाले लोगों को ब्रिटिश सरकार द्वारा फैलाए गए चक्रव्यूह को तोड़कर 2022 को अराजकता आतंकवाद भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी मुक्त भारत बनाने के लिए निमंत्रण दे रही है। साथ ही कहा कि 1947 के बाद भारत तेजी से बैक गेयर में आगे की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान धीरज दुबे ने सरकार की नीतियों को सार्वजनिक करने की मांग की है। धीरज दुबे ने कहा कि सरकार जाति धर्म संप्रदाय या योग्यता के आधार पर शासन व्यवस्था चलाना चाहती है। वर्तमान व्यवस्था जाति धर्म एवं संप्रदाय के आधार पर संचालित है। योग्यता कोई आधार नहीं है इसी कारण अयोग्य व्यक्ति, योग्य व्यक्तियों पर शासन करते हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, अनिल प्रदीप अप्पी, आदिनाथ तिवारी, जीतू यादव, आकाश सिंह, अभय दुबे, विकास मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *