बढ़ रहे तापमान के चलते विद्यालयों को लेकर आदेश जारी
1 min read
सतना- वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर बृद्धि होने के कारण छात्र- छात्राओं की स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सतना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा सतना जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सी०बी०एस०ई० अन्य मानता प्राप्त समस्त स्कूलों का अध्यापन का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। परीक्षाएं एवं मूल्याकंन निर्धारित समय पर संचालित होंगी।
भारत विमर्श सतना म०प्र०