April 29, 2024

श्री रामनवमी शोभायात्रा में होंगे अखंड भारत के दर्शन

1 min read
Spread the love

सतना- श्री रामनवमी शोभायात्रा में इस वर्ष अखंड भारत के दर्शन होंगे एवं नगर के सभी सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजन में ऐसा वातावरण प्रस्तुत होगा कि शोभायात्रा में सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति प्रदर्शित होगी। हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित श्री रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए नगर के सभी समाज जाति- बिरादरी, व्यवसायिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों की वृहद योजना बैठक बूटीबाई अग्रवाल विद्या सदन, अग्रसेन धाम में श्री अग्रवाल समाज के सौजन्य से संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री डालीबाबा आश्रम के पीठाधीश्वर पीयूषजी महाराज, अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष रामअवतार चमडिया संयोजक लखन लाल केशरवानी एवं अग्रवाल महिला मंडल सचिव शशि अग्रयाल मंचासीन रहे। इस अवसर पर अर्पिता सोनी, मनीषा सक्सेना, रेखा सिंह एवं श्यामलाल गुप्ता श्यामू की मनोहारी भजन प्रस्तुति ने सम्पूर्ण सभागार को राममय बना दिया।
समिति अध्यक्ष रामअवतार चमडिया ने सभी का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए प्रभु से कामना की। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण नगर में भगवा ध्वज एवं आकर्षक रोशनी से आयोजन के प्रति उल्लास का प्रगटीकरण किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संयोजन समिति सदस्य उत्तम बनर्जी ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक सद्भावना का एक ऐसा केंद्र बन गया है कि इसमें लघु भारत के दर्शन होते हैं। समिति के वरिष्ठ सदस्य इंजी. रमेश जैन ने स्वच्छ्ता के संदेश देते हुए कहा कि हमे स्वयं में ऐसा परिवर्तन लाना है कि न तो गंदगी करेंगे और यदि कोई करे भी तो साफ करना भी हमारा दायित्व है। स्वच्छता वाहिनी को भी शोभायात्रा में झांकी का स्वरूप प्रदान होना ही जनजागरण का प्रतीक है।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.