April 28, 2024

माँ मंदाकिनी की साफ सफाई पर जुटा प्रशासन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- धर्म नगरी चित्रकूट में होने वाले राम नवमी में दीप महोत्सव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवागमन पर नगर परिषद के द्वारा माँ मंदाकिनी की साफ सफाई जोरों पर कराई जा रही है। सीएमओ विशाल के निर्देश पर मंदाकिनी सफाई अभियान रविवार से शुरू किया गया। स्वछता प्रभारी प्रभात सिंह के नेतृत्व एवं बाबू कुंजबिहारी की देखरेख में आधा सैकड़ा स्वच्छता कर्मचारियों ने मंदाकिनी नदी को साफ करने में जुट गए। सबसे बड़ी बात देखने को यह मिल रही है कि अभी तक मंदाकिनी की गंदगी शासन प्रशासन या जिम्मेदार को नही दिख रही थी जबकी मंदाकिनी प्रदूषित और बिलुप्त होती जा रही है। प्रदेश के मुखिया के आने पर ही साफ सफाई का कार्य कर आलाधिकारी वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं अब देखना यह है कि क्या माँ मंदाकिनी हमेसा साफ सुथरी रहेगी या फिर राम नवमी को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक ही सीमित रहेगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.