February 18, 2026

जरूरतमंदों की मदद करना परमात्मा सेवा के समान- सी एस पी महेंद्र सिंह

1 min read
Spread the love

सतना- सेवा संकल्प वस्त्र बैंक द्वारा जिला अस्पताल में गरीब परिवारों को गर्मी के कपड़े वितरित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद से परमात्मा की सेवा करने के बराबर फल मिलता है। हमें जीवन में सदैव पात्र लोगों की मदद करनी चाहिए। जिनकी मदद करने से मन को शाति मिलने के साथ साथ परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं। उनकी मदद से मिलने वाली मन की शाति दुनिया की किसी अन्य वस्तु से प्राप्त नही होती। हमें अपना जीवन स्वयं के लिए नही बल्कि दूसरों के लिए जीना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को हर तरह के वस्त्र वितरित किए गए। सेवा संकल्प कपड़ा बैंक में कपड़े वितरण का आयोजन सेवा संकल्प परिसर में किया गया है, जिसमें हम सबके साथ सतना शहर के नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह जी,श्री पुष्पेंद्र द्विवेदी दादू भाई,अध्यक्ष गल्ला तिलहन व्यापारी संघ एवं श्री अजय बंसल मंत्री गल्ला तिलहन व्यापारी संघ के साथ समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *