December 13, 2025

राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गए प्रेम सिंह यादव

1 min read

चित्रकूट- जिला पंचायत सतना के वार्ड क्रमांक 23 के बहुचर्चित प्रत्याशी प्रेम सिंह यादव को राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार के प्रेदश उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल भईया और पूर्व राज्य मंत्री महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा,चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की अनुसंशा पर राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाहटा के निर्देशन पर प्रेम सिंह यादव को राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार मध्यप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी कर्मठता,अनुशासन्ता व कांग्रेस के प्रति ईमानदारी एवं समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है। प्रेम सिंह यादव को राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त कांग्रेसियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईयां दी।
चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव पूर्व कैविनेट मंत्री भगवान सिंह यादव , महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा, राममिलन अनुरागी समस्त कांग्रेस कमेटी और जिला व प्रदेश वासियों ने दी बधाईयां।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *