February 18, 2026

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम गु्रप-बी में पहले स्थान पर

1 min read
Spread the love

भोपाल- लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेली गयी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के अंतर्गत आज ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के मध्य हुआ मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से आखिरी समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और परिणाम ड्रॉ रहा।
इस ड्रा के साथ म.प्र. हॉकी अकादमी लीग में तीन जीत और दो ड्रा मैच के साथ 11 अंक हासिल कर गु्रप-बी में पहले स्थान पर रही। स्पोर्ट्स होस्टल, भुवनेश्वर की टीम के भी 11 अंक रहे। परंतु गोल डिफरेंस के आधार पर म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम पहले स्थान पर रही। म.प्र. हॉकी अकादमी का गोल डिफरेंस 22 रहा जबकि स्पोर्ट्स होस्टल की टीम का गोल डिफरेंस 11 रहा। 9 अंकों के साथ खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *