February 18, 2026

मत्यगेंद्रनाथ स्वामी की निकली भव्य बारात

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- महाशिवरात्रि के पर्व पर आज मत्यगेंद्रनाथस्वामी की बारात बड़े ही धूमधाम हाथी घोड़े बैण्ड बाजे के साथ मंदिर परिसर से 4:30 बजे निकाली गई। बारात का संचालन महन्त प्रदीप मुखिया द्वारा किया गया। बारात निर्मोही अखाड़ा से होते हुए जयपुरिया भवन, सीतापुर बाजार,से होते हुए निज स्थान मंदिर परिसर पहुंची। जगह- जगह मठ मंदिरों में एवं लोगों के द्वारा मत्यगेंद्रनाथ जी की पूजा अर्चना व स्वागत किया। बारात में सतना सांसद गणेश सिंह,अभय महाजन, प्रियांशु चतुर्वेदी भारत विमर्श प्रधान संपादक,नीलू भैया आंनद त्रिपाठी अन्य गणमान्य भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *