November 11, 2026

बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में नि: शुल्क नेत्र शिविर संपन्न

1 min read
Spread the love

सतना- संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में संत निरंकारी सत्संग मंडल कृष्ण नगर ब्रांच में जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर पीसी नोतवानी एवं डॉक्टर पुष्पराज सिंह एवं डाक्टर अरुण त्रिवेदी व उनकी टीम के सहयोग से नेत्र शिविर संपन्न हुआ। नेत्र शिविर में 185 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। मिशन की तरफ से सभी मरीजों को दवाइयां और चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए। इसके अलावा संत निरंकारी मंडल ब्रांच सतना के ब्रांच संयोजक डॉ. जेपी सेवानी के मार्गदर्शन में महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद पार्क रीवा रोड में पौधारोपण किया गया। इसके बाद संत निरंकारी सत्संग भवन में सफाई अभियान का आयोजन भी किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि महा अभियान को आगे बढ़ाते हुए मिशन के सेवादारों द्वारा 50 हजार वृक्ष और लगाए गए एवं उनकी निरंतर देखभाल भी की जाएगी। जिससे की प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है। जिनमें मुख्यतः स्वास्थ्य शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सेवाएं की गई हैं और सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.